10 करोड़ किमी से अधिक थ्येनवन-1 डिटेक्टर और पृथ्वी के बीच की दूरी

Share

बीजिंग| चीन का थ्येनवन-1 डिटेक्टर वक्र-पथ में 144 दिनों तक उड़ान भर चुका है। उड़ान की कुल लंबाई करीब 36 करोड़ किलोमीटर है। थ्येनवन-1 अब पृथ्वी से 10 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूर है और मंगल ग्रह से करीब 1.2 करोड़ किमी दूर है। थ्येनवन-1 की स्थिति अच्छी है। बताया जाता है कि खगोल गति के प्रभाव से मंगल ग्रह और पृथ्वी के बीच दूरी 5 करोड़ से 40 करोड़ किलोमीटर के बीच में बदलती है। 23 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद थ्येनवन-1 ने कई काम पूरे किये हैं।

बाद में कई बार कक्षीय सुधार के पश्चात थ्येनवन-1 अगले फरवरी के मध्य में मंगल ग्रह के करीब पहुंचेगा और लैंडिंग के लिए तैयारी करेगा।