भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ग्रामीण मंडल की ओर से गुरुवार को बिरहू पंचायत और तिरला पंचायत के पूर्वी भाग स्थित शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक सतिलाल कश्यप एवं संजय महतो ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी संजय साहू और मंडल अध्यक्ष रूकमिला सारू उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि शक्ति केंद्र समिति का गठन कर बूथ समितियों को सक्रिय एवं सशक्त बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है, इसलिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूती देने की दिशा में कार्य करना आवश्यक है।
बैठक में संत शिरोमणि श्री रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली से लाई जा रही पवित्र मिटटी को प्रत्येक शक्ति केंद्र के माध्यम से सभी बूथों तक पहुंचाने और स्थानीय मंदिरों में विधिवत विश्राम देने के कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन महावीर राम ने किया।
बैठक में ग्रामीण मंडल महामंत्री दिनेश महतो, शक्ति केंद्र प्रभारी सुकेनदर महतो, संतोष कश्यप, राजेंद्र नायक, संजय महतो, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेे।