गुरुग्राम में बाइक चोरी करने का आरोपी काबू, छह मामले सुलझे - सरस जनवाद

गुरुग्राम में बाइक चोरी करने का आरोपी काबू, छह मामले सुलझे

Share

गुरुग्राम, 01 अगस्त । पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। साथ ही वाहन चोरी के छह मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

जानकारी के अनुसार दो जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना शिवाजी नगर गुरुग्राम में शिकायत दी थी कि 30 मई 2026 की रात को जिला न्यायालय से उसकी बाइक किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 31 जुलाई 2026 को नजदीक टूरिज्म कॉम्प्लेक्स सोहना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रफीक उर्फ रफाक निवासी गांव गुलालता जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम से बाइक चोरी की चार अन्य वारदातों और रेवाड़ी से एक अन्य वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि उस पर चोरी के संबंध में नूंह में पहले से एक केस दर्ज है। आरोपी के कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी बाइक जब्त कर ली हैं। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।