सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - सरस जनवाद

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share

सक्ती / रायपुर, 27 जुलाई । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर रात थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक जय लहरे बैरक में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही थाना स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भलवाही के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी माैके पर हसौद पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।