घट गए सब्जियों के दाम आवक बढ़ने से, जानिए क्‍या चल रहे भाव

Share

देहरादून। कई माह बाद सब्जियों ने आम आदमी को कुछ राहत दी है। आलू समेत अन्य सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। हालांकि, प्याज-टमाटर के भाव अभी भी चढ़े हुए हैं। मौसमी सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने से अभी सब्जियों के और सस्ता होने की उम्मीद है।

निरंजनपुर मंडी में सब्जी के थोक भाव कम हो गए हैं। स्थानीय सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने और अन्य राज्यों से भी आवक में सुधार आया है। सबसे ज्यादा राहत आलू ने दी है। मंडी में आलू का थोक भाव 14-15 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं प्याज का थोक दाम 30 रुपये और टमाटर का 25 रुपये बना हुआ है।

इस संबंध में  मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि अब सीजनल सब्जियां बड़ी मात्रा में पहुंच रही हैं। जिससे सब्जियों के दामों में कमी आई है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में प्याज और आलू की आवक हो रही है। इसके अलावा स्थानीय सब्जियां भी पर्याप्त मात्रा में आने लगी हैं। इसी वजह से दामों में भी गिरावट आ रही है। उम्मीद है कि जल्द ही नासिक से प्याज की आवक बढ़ जाएगी। जिससे प्याज के भाव गिर सकते हैं। टमाटर की भी नई फसल जल्द बाजार में आ जाएगी।

दून में सब्जी का वर्तमान भाव

  • सब्जी—–थोक भाव—-बाजार भाव
  • आलू——–14-15——25-30
  • प्याज——-28-30——40-50
  • टमाटर——24-25—–35-40
  • गोभी——–05-08—–12-15
  • लौकी——–07-08—–12-15
  • मटर———30-32—-40-45
  • भिंडी——–15-18—–25-30
  • करेला——-12-15—–22-25
  • शिमला मिर्च-16-18—25-30
  • फ्रांसबीन——-18-20–25-30