ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव - सरस जनवाद

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

Share

नई दिल्ली, 07 जुलाई । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को इंडिपेंडेंस डे की छुट्टी के बाद पिछले सत्र के दौरान उत्साह के माहौल में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 155.84 अंक यानी 0.29 प्रतिशत उछल कर 53,055.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,537.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 288.49 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,121.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,114.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,651.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,479.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत उछल कर 25,817.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,291.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,951.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 24,485 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग इंडेक्स 150.32 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,466 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स पर आज जबरदस्त दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 577.30 अंक यानी 7.17 प्रतिशत फिसल कर 7,474.03 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में भी आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,250.69 अंक यानी 1.79 प्रतिशत अंक लुढ़क कर 68,487 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत टूट कर 1,598.33 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,999.03 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 441.86 अंक यानी 0.95 प्रतिशत फिसल कर 46,114.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।