जींद, 27 जून । जुलाना के निकट 152 डी पर शनिवार अल सुबह ग्रैंड विटारा कार पर कैंटर आ गिरा। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों के कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। घायल महिलाओं की हालत गंभीर देख उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रैफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर आवारा पशु आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करनाल से कुछ लोग ग्रैंड विटारा कार में खाटू श्याम दर्शनों के लिए जा रहे थे। जुलाना के निकट अचानक से सड़क पर पशु आ गया। जिससे कार सवार लोग कार को साइड में खड़ा कर क्षतिग्रस्त हुई कार को देखने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर कार पर ही पलट गया और इसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतकों की पहचान करनाल निवासी धर्मपाल (43), राजकुमार (50), स्वीटी (40) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 40 वर्षीय नीतू व 40 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। घायल महिलाओं को सीएचसी जुलाना लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार कार के आगे कोई आवारा पशु आने के कारण कार का अगला बंपर टूटने के कारण खडी थी और सभी नीचे कार के पास सड़क पर खड़े थे। जिसमें पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे कार व कैंटर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरे। कैंटर कार के ऊपर जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।