मीरजापुर, 26 जून । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि गांव निवासी अभिषेक कुमार (22) अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अभिषेक अपने भाइयों में सबसे छोटा था।