अजमेर, 22 जून। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन अजमेर के सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ “ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन” के नेतृत्व में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने आन लाइन पास व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पेंशनर्स के लिए आनलाइन पास व्यवस्था को गलत बताया।
प्रकोष्ठ के सचिव सुमेर सिंह शेखावत बताया कि रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। उनका कहना रहा कि सेवानिवृत्ति के बाद रेल कर्मचारी अपने पैतृक गांव में बसते हैं और अधिकांश जगह नेटवर्क की समस्या से ऑनलाइन पास सुविधा, दुविधा बन गई है। अधिक आयु वाले पेंशनर स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें भी ऑनलाइन पास सुविधा प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। इसे तुरन्त रोकने की मांग की। प्रदर्शन को सुमेर सिंह शेखावत, अरुण गुप्ता, गोपाल शर्मा, ओ पी माथुर, गिरधारी मंडाड, मोहन लाल शर्मा, बीना मंचंदिया, बाल मुकंद सेन, गणपत लाल शर्मा, जी डी शर्मा, मधु जैन ने सम्बोधित किया। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने भी रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर पेंशनर्स के लिए ऑनलाइन पास की व्यवस्था से नाराजगी प्रकट की है।