रक्तदान महाशिविर में सांसद ने रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन

Share

चतरा, 14 जून । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तमित्र लावालौंग की ओर से आयोजित रक्तदान महाशिविर का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह ने रविवार को किया।

इस अवसर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

सांसद ने रक्तदाताओं को समाज का सच्चा नायक बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने रक्तमित्र लावालौंग की टीम के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए महाशिविर के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों और रक्तवीरों को बधाई दी।

मौके पर मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, विवेक केसरी, गोविंद ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।