सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने संदीप विश्वकर्मा

Share

प्रयागराज, 28 मई । समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने प्रयागराज के बेली रोड निवासी इंजी. संदीप विश्वकर्मा को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। यह जानकारी गुरुवार को सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने दी।

उन्होंने बताया कि इंजी. संदीप विश्वकर्मा मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं और छात्र राजनीति के समय से ही समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं। पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप विश्वकर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

इस अवसर पर संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, महेंद्र विश्वकर्मा, राम निरंजन विश्वकर्मा, बाबूराम एडवोकेट, नवनीत, सूरज और राघवेंद्र समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।