ग्राम प्रहरियों को एक साल से नहीं मिला मानदेय

Share

पौड़ी गढ़वाल, 25 मई । ग्राम प्रहरियों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिल पाया है। जिससे ग्राम प्रहरियों में नाराजगी बनी हुई है। ग्राम प्रहरियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द ही मानदेय देने की मांग की है। कहा कि एक हफ्ते के भीतर मानदेय नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को ग्राम प्रहरियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनको जनवरी 2025 से अभी तक मानदेय नहीं मिल पाया है।जिससे उनको आर्थिकी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। कहा कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है।

चेतावनी दी कि एक हफ्ते के भीतर मानदेय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार, मनोज कुमार, कैलाश चंद्र, नरेश, मोहन लाल, धर्मानंद, मकान लाल, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।