उसकी आर्थिक स्थिति शिक्षा ग्रहण करने में बाधा न बने।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई
ने गुरुवार काे विश्वविद्यालय के 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को 3 लाख 78 हजार रूपये की सहायता राशि
प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. मुकेश कुमार
शर्मा उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर
कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय प्राकृतिक संरक्षण
के साथ-साथ सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर भी चलता है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी
फीस न भर पाने के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि
वो खुद को अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करें तथा राष्ट्र व समाज के विकास व उत्थान के लिए
अपना योगदान दें।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. मुकेश कुमार शर्मा
ने बताया कि छात्र कल्याण विभाग द्वारा जिन जरूरतमंद विद्यार्थियों को यह सहायता दी
गई है, उनमें से छात्र तथा छात्राएं ऐसे गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से सम्बन्धित
हैं जिनके पास आय का साधन नहीं है। कुछ विद्यार्थियों के तो माता-पिता नहीं है जो काफी
गरीब परिवार से हैं, वे अपनी फीस भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता
राशि छात्र कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष प्रदान की जाती है।