शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और आवास योजना समेत कई विभागों से संबंधित आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुईं।
समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने
शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और आवास योजना समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन तत्काल ऑनलाइन किए जाएं तथा उनका निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से शिविर को औपचारिकता न मानते हुए प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से समाधान करने को कहा।
शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कुल 25 शिकायतों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों के पेंशन और आयुष्मान कार्ड के आवेदन भी मौके पर भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी रामपुर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।