इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स–चैप्टर 14” में नन्हे मॉडल्स ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Share

जयपुर, 18 मई । राजधानी जयपुर में अजमेर रोड़ स्थित दी ट्रेड इंटरनेशनल रिसॉर्ट में बच्चों की फैशन और मॉडलिंग प्रतिभा को एक भव्य मंच देने के उद्देश्य से “इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” का शानदार आयोजन किया गया। इस भव्य फैशन शो को ए इनफिनिटी टेकओवर्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, वहीं प्रसिद्ध किड्स फैशन ब्रांड ममकींस इस शो का पावर्ड बाय पार्टनर है।

इस कार्यक्रम के आयोजक एवं शो डायरेक्टर अनूप चौधरी ने बताया कि यह इस इवेंट का चौदहवां सीजन है। लगातार यह शो बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और उन्हें फैशन एवं मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस शो के दौरान लगभग 100 से अधिक 2 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के किड्स मॉडल्स ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी नटखट बच्चों ने आत्मविश्वास, स्टाइल एवं टैलेंट से दर्शकों का दिल जीता। शो में कुल 7 शानदार रनवे सीक्वेंस देखने को मिलें, जिनमें फैशन, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट का अद्भुत संगम दिखाई दिया। इस सीजन में कई आकर्षक और यूनिक थीम्स पर आधारित डिजाइनर कलेक्शंस शोकेस किए गए, जिनमें पार्टी वियर, मिनी वर्ल्ड थीम, यूनो गेम थीम कॉन्सेप्ट और और ट्रेडिशनल वियर प्रमुख आकर्षण रहे। एलेन फैशन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स, फैशन ब्रांड ममकींस एवं हैप्पी हडल द्वारा तैयार किए गए विशेष कलेक्शंस रैंप पर पेश किए गए। कार्यक्रम में बच्चों का मेकओवर मेकअप बाय दीपा द्वारा किया गया, जिसने बच्चों को ग्लैमरस और प्रोफेशनल रनवे लुक देने का कार्य किया। शो की कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राहुल शर्मा द्वारा की गई।

उन्होंने आगे बताया कि “इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स” सिर्फ एक फैशन शो नहीं बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच है। यह प्लेटफॉर्म बच्चों को आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल्स और स्टेज प्रेजेंस विकसित करने में मदद करता है। अब तक इस शो के 13 सफल एडिशन आयोजित किए जा चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों एवं फैशन इंडस्ट्री से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह आयोजन फैशन, क्रिएटिविटी और बच्चों की प्रतिभा का एक भव्य उत्सव साबित हो रहा है, जहां नन्हे मॉडल्स अपने हुनर से रैंप पर जलवा बिखेरते नजर आते हैं।