पटना, 09 मई । बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मंत्री निशांत कुमार से भेंट करने के लिए शनिवार काे पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उपस्थित जनों ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर निशांत कुमार का हार्दिक अभिनंदन किया तथा उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित कई नेता उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यालय में पहुंची कई जिलाें से मंत्री से मिलने पहुंची महिलाओं ने भी उनसे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।