सूरजपुर : एसएसपी ने जारी की 12 एएसआई की तबादला सूची, बदले गए तीन चौकियों के प्रभारी - सरस जनवाद

सूरजपुर : एसएसपी ने जारी की 12 एएसआई की तबादला सूची, बदले गए तीन चौकियों के प्रभारी

Share

सूरजपुर, 06 मई । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत ठाकुर ने जिले में पदस्थ 12 सहायक उप निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है, जिसके तहत तीन प्रमुख पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है।

इस नवीन आदेश के अनुसार, सलका चौकी प्रभारी संजय यादव को थाना झिलमिली भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर विश्रामपुर थाने से गुड्डू कुशवाहा को सलका चौकी की कमान सौंपी गई है। इसी तरह, करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह अब रेवटी चौकी के नए प्रभारी होंगे और विश्रामपुर थाने से विशाल मिश्रा को करंजी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रेवटी चौकी के वर्तमान प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

अन्य तबादलों में रक्षित केंद्र से अशोक साहू को बिश्रामपुर और विवेकानंद सिंह को भटगांव थाना भेजा गया है। प्रतापपुर से हरिशंकर तिवारी और भटगांव से नंदलाल को भी बिश्रामपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, सिप्रियन टोप्पो को रामानुजनगर से प्रेमनगर, विनोद कुमार को रेवटी चौकी से चंदौरा और मानिक चंद को लटोरी चौकी से भटगांव थाना स्थानांतरित किया गया है।