मंडी में भाजपा ने खोला चुनावी कार्यालय, रणनीति से जीतेगी निगम चुनाव : जय राम ठाकुर

Share

मंडी, 04 मई । भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला मे नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र आज चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने कार्यालय का उद्घाटन किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

इस अवसर पर मंडी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, मंडी लोकसभा विस्तारक सुरेश, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला महामंत्री मांचली मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगर निगम के सभी भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहे। भाजपा द्वारा शुरू किया गया यह चुनाव कार्यालय आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहेगा।