गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Share

हादसे के वक्त स्कूटी पर सवार जावेद मसूद, जो करीम सिटी कॉलेज में लाइब्रेरियन हैं, अपनी पत्नी सबीहा खातून (54) के साथ घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे सबीहा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को मानगो स्थित दया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह सबीहा खातून ने दम तोड़ दिया। बेटे शहबाज़ ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तब उनकी मां को कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं।

इधर, हादसे के बाद मानगो थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।