सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज के विद्यार्थियों का आईसीएसई-आईएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share

नैनीताल, 30 अप्रैल । सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 12 में 21 विद्यार्थियों ने और कक्षा 10 में 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कक्षा 10 में मैत्रीयी बिष्ट ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि स्निग्धा शर्मा 97.40 प्रतिशत और प्रियंशी बिष्ट 95.00 प्रतिशत के साथ प्रमुख स्थानों पर रही हैं। इसके अतिरिक्त अक्षिता खेतान 92.80 प्रतिशत, निकुंज अग्रवाल 92.40 प्रतिशत, गुलिका अग्रवाल 92.20 प्रतिशत, अंशिका जयाल 92 प्रतिशत, आन्या भल्ला, अपूर्वा जोशी, भाव्या कौशिक 91.80 प्रतिशत, लक्षिता गुरुरानी 91.60 प्रतिशत, सारा आलिया 91.20 प्रतिशत, एकता चौधरी व इशिता जोशी 91 प्रतिशत तथा जानवी मेहरोत्रा ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

वहीं कक्षा 12 में अश्लेषा साह ने 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि युगांतिका 98.0 प्रतिशत और भूमिका गंगोला 96.75 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थानों पर रही हैं। इसके अतिरिक्त रियांशी गुरुरानी 96.5 प्रतिशत, पारुल एंजेल 96.0 प्रतिशत, गरिमा सिंह 95.75 प्रतिशत, जिज्ञासा सिंह 95.5 प्रतिशत, समृद्धि रावत 94.75 प्रतिशत, अद्विता आनंद 94.0 प्रतिशत, अंशिका बवाड़ी 93.75 प्रतिशत, अंशिका जोशी व आरुषि बर्नवाल 92.75 प्रतिशत, अनमोल सक्सेना व गुरसिमरन कौर 92.5 प्रतिशत, मान्यता साह व प्रेरणा बिष्ट 92.25 प्रतिशत, रिद्धिमा सिंह 91.75 प्रतिशत, जीविका बोहरा व शिवांशी सिंह 91.5 प्रतिशत, यशस्वी रावत 90.75 प्रतिशत तथा अवंतिका जलाल 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।