जयपुर, 30 अप्रैल । माणक चौक थाना इलाके में एक जाबांज पुलिस कॉन्स्टेबल की सूझबुझ से एक युवक की जान बच गई। जाबांज पुलिस कॉन्स्टेबल ने लगभग 45 मिनट तक लिफ्ट सही करने वाले युवक को अपने कंधे पर बैठाए रखा। जिसके बाद जैसे-तैसे युवक की गर्दन को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। युवक को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया।
गौरतलब है कि थाना इलाके में स्थित मणिराम जी की कोठी के पास लिफ्ट सहीं करते वक्त कारीगर साहिल की गर्दन लिफ्ट में फंस गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद कॉन्स्टेबल प्रधान ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए लिफ्ट सर्विस करने वाले साहिल को अपने कंधे पर बिठा लिया और 45 मिनट तक उसे कंधे पर बिठाया रख। करीब पौन घंटे बाद लिफ्ट सर्विस करने वाली कंपनी से अन्य कारीगर मौके पर पहुंचे और साहिल की गर्दन को लिफ्ट से बाहर निकाला।
कांस्टेबल प्रधान ने बताया कि यदि समय रहते सहिल को कंधे पर नहीं बिठाया जाता तो उसकी गर्दन लिफ्ट में फंस कर टूट सकती थी और उसकी मौत हो सकती थी। लेकिन 45 मिनट इस नेक कार्य ने लिफ्ट सर्विस करने वाले साहिल की जान बचा ली।