गुमशुदा बच्चों की तुरंत तलाश के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस
प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि 25 अप्रैल की रात 112 पर सूचना मिली कि कुंडली थाना
क्षेत्र में एक बालक मिला है जो घर से लापता था। सूचना मिलते ही मुख्य सिपाही तरुण
संदीप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार
प्रयास करते हुए पुलिस ने बच्चे के गांव का पता लगाया और परिजनों को ढूंढ निकाला। इसके
बाद मिशन मुस्कान के तहत बालक को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया। बच्चे के
मिलने पर परिजनों ने राहत जताई और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इधर
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को व्यवहारिक कुशलता की जरुरत
है। पुलिस कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए रविवार को पुलिस लाइन सोनीपत में उच्च
स्तरीय शस्त्र संचालन और व्यवहारिक कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दो चरणों
में हुआ, जिसमें हर सत्र में पचास-पचास पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस तरह कुल एक
सौ पुलिस अधिकारियों और जवानों को आधुनिक तकनीक और व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण से कर्मियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आधुनिक
चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकेंगे। भविष्य में भी इस तरह के कौशल उन्नयन कार्यक्रम
जारी रहेंगे।