नोएडा में कंपनी के डायरेक्टर ने 22 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या , पुलिस कर रही जांच

Share

नोएडा, 26 अप्रैल । नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफाई सोसाइटी में रहने वाले एक कंपनी के डायरेक्टर ने रविवार को अपनी सोसाइटी की 22 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सजल मेहरोत्रा उम्र 37 वर्ष पुत्र हरीश सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडीफाई सोसाइटी के एफ- ब्लॉक टावर में 22वीं मंजिल पर अपने परिवार सहित रहते थे। उन्होंने रविवार को अज्ञात कारण से अपने फ्लैट की 22 वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और परिचितों से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की।

थाना फेस -3 की प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुलभ गंगवार पुत्र अंबा प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी मामूरा गांव ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि श्रीमती मुनी देवी पत्नी महेश उम्र 38 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि रोशनी उम्र 28 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।————