धनबाद, 19 अप्रैल । धनबाद के नए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण करने को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी सहित सभी वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में बेहतर पुलिसिंग और आम लोगों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एस मोहम्मद याकूब इससे पहले हुसैनाबाद में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे। वहीं, निवर्तमान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी का तबादला पलामू कर दिया गया है, जहां उन्हें एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।