अड़की में कल्याण विभाग ने किया वाद्य यंत्रों का वितरण

Share

खूंटी, 18 अप्रैल । अड़की प्रखंड कार्यालय में शनिवार को कल्याण विभाग की ओर से वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित थे। इस दौरान ग्राम प्रधानों—खुदिया मुंडा, बुधन लाल मुंडा, शिवनाथ सिंह मुंडा, गोपाल सिंह मुंडा व जगदीश मंडा को वाद्य यंत्र दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह मुंडा, प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, कल्याण पदाधिकारी कुशल अमित अनरिया, बीडीओ गणेश महतो, प्रशिक्षु बीडीओ रशिका मुंडा, जगदीप हेंब्रम, पूर्व प्रमुख सीता नाग, पूर्व मुखिया अड़की पन्ना देवी, संतोष कुम्हार, अजय कुजूर मौजूद थे।