पानीपत: मंत्री ने पीड़ित किसानों को दिया सहायता का आश्वासन

Share

पानीपत, 16 अप्रैल । पानीपत के गांव बुआना लाखु में एक सप्ताह पहले आग लगने से लगभग 90 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इस घटना के बाद, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुवार को पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। फसल जलने की घटना के बाद, विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने भी गांव का दौरा किया था।

उन्होंने पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की थी। गांव में पहुंचे मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ एसडीएम नवदीप सिंह नैन और तहसीलदार जितेंद्र दलाल भी उपस्थित रहे। किसानों से बातचीत करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले की सरकारों में फसल खराब होने पर छह से सात हजार रुपए मुआवजा मिलता था। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह मुआवजा राशि बढ़ाई थी, और अब सीएम नायब सिंह सैनी ने इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ कर दिया है।

मंत्री ने बताया कि सरकार अपनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही पूरे हरियाणा का डेटा इकट्ठा करके मुआवजे की घोषणा की जाएगी, ताकि किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकें।