उत्तरा केयर हॉस्पिटल में नेत्र शिविर, 45 मरीजों की हुई जांच

Share

पौड़ी गढ़वाल, 11 अप्रैल । उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में ईशा फाउंडेशन की पहल पर एक दिवसीय नेत्र रोग बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का आयोजन किया गया। शिविर में विवेकानंद नेत्रालय के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर मे 45 से अधिक मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। मरीजों को परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां चश्मे और आई ड्रॉप्स भी निशुल्क वितरित किए गए। विशेषज्ञ दल शिविर में विवेकानंद नेत्रालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति महाजन और नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ प्रियांशा पाल एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। नियमित सेवा अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब हर माह के द्वितीय शनिवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेत्र ओपीडी सेवाएं दी जाएंगी। संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। आगामी दो वर्षों में इसे 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है।

इस मौके पर डॉ. वी.एस. टोलिया, डॉ. आर.एस. चौहान और अस्पताल प्रबंधक डॉ. मनोज गोयल सहित पूरी टीम मौजूद रही।