उत्तराखंड में कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, दून में बादल छाए रहने की संभावना

Share

देहरादून, 11 अप्रैल । उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

वहीं राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी देहरादून में शनिवार काे आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।