हिसार में नगर निगम की तहबाजारी टीम को जान से मारने की धमकी

Share

व धमकी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की नगर निगम की

टीम ने शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसके बाद टीम

राजगुरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां पर एक रेहड़ी संचालक ने मार्केट में

रेहड़ी लगा रखी थी। निगम टीम ने जब उसकी रेहड़ी जब्त करने का प्रयास किया तो रेहड़ी संचालक

ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा व टीम को जान से

मारने की धमकी दी।

आरोप है कि रेहड़ी संचालक स्वयं ही अपना सामान

सड़क पर डालने लगा। बाद में वह रेहड़ी व अन्य सामान नगर निगम के वाहन में भी स्वयं डालने

लगा। इस पर उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा ने

रेहड़ी संचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हाथापाई करने, अभ्रद भाषा का प्रयोग,

भीड़ को भड़काने का और जान से मारने की धमकी देने पर सिटी थाना में लिखित में शिकायत

दी।