जगदलपुर, 08 अप्रैल । जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा के विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर दीपक विश्वकर्मा नामक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस काे उसने ससुराल में पत्नी और बच्चे से मिलने नहीं देने के कारण मोबाइल टॉवर पर चढ़ना बताया, पुलिस की सलाह के बाद युवक काे सकुशल उतरा गया।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी दीपक विश्वकर्मा का आज बुधवार सुबह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दीपक गुस्से के चलते धरमपुरा विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित मोबाईल टाॅवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इस घटना के तत्काल बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पड़ोसियों ने इस मामले की जानकारी युवक की पत्नी को भी दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी कोशिशों के बाद भी युवक नीचे नहीं आया। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। युवक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था, वहीं इस दौरान युवक फोन में लगातार किसी से बात कर रहा था। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस घंटाे प्रयास करती रही। पुलिस के समझाइश के बाद युवक काे सकुशल उतरा गया।