गाजियाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी को पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके निवास स्थान ट्रॉनिका सिटी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा के जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि, जितेंद्र चित्तौड़ा, जिला मंत्री अश्विन कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर बसंत त्यागी को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान राजेन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि हम सभी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का आभार व्यक्त करते हैं।
बसंत त्यागी ने अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान तीनों नगर पालिका चुनाव चेयरमैन, विधायक, सांसद को भारी मतों से विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कर्मठता को देखते हुए ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें पदौन्नत कर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इस बीच नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है वे उसके लिए आभार एवं धन्यवाद वक्त करते है।
श्री त्यागी ने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा ही सक्रिय कर्मठ और आत्मा विश्वास के साथ काम करने वालों के साथ रहा है वह शीर्ष नेतृत्व के बेहद आभारी हैं कि उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद एक बार फिर मौका मिला और अब क्षेत्र में उपाध्यक्ष बनाया गया है फिर त्यागी ने कहा कि इस समय स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां जोरों पर है इसलिए दे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अथक मेहनत करेंगे ताकि पार्टी के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ बिताया जा सके।
गौरतलब है कि मैं संध्या जी की छवि एक सुलझे हुए भाजपा नेता जी है जो कि विवादों से हमेशा दूर रहते हैं गंभीर एवं शांत कार्यप्रणाली के चलते उन्हें एक बार फिर क्षेत्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
