मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार

Share

जौनपुर,05 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तेजीबाजार और बदलापुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।