गुरुनानक स्कूल में 14 को सजेगा बैसाखी का दीवान

Share

रांची, 01अप्रैल । खालसा सजना दिवस बैसाखी के दिन 14 अप्रैल को श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बैसाखी का विशेष दीवान सजाया जाएगा। इससे पहले 11 अप्रैल को मेन रोड गुरुद्वारा में अमृत संचार का कार्यक्रम होगा और सिख धर्मावलंबियों के बच्चों को अमृत जगाया जाएगा। महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बुधवार को बताया कि बैसाखी का विशेष दीवान 14 अप्रैल को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल सभागार में सुबह 10 बजे दोपहर 2:30 तक सजाया जाएगा। गुरु का अटूट लंगर भी होगा।