सर्व ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल को निकलेगा शोभायात्रा - सरस जनवाद

सर्व ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल को निकलेगा शोभायात्रा

Share

कांकेर, 23 मार्च । जिला सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने और एक भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए आज साेमवार काे राकेश शर्मा के गेस्ट हाउस में कोर कमेटी सदस्य की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के संरक्षक दिनेश मिश्रा ने की। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम प्रकट उत्सव के उपलक्ष में शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएंगी।

शोभायात्रा परशुराम चौक में पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ होकर ऊपर नीचे रोड़, गिल्ली चौक, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए समापन स्थान पर संपन्न होगी। ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश अवस्थी, सहसचिव महेश दुबे, सचिव राकेश शर्मा, ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में एकता ऊर्जा और भगवान परशुराम के आदर्शों का प्रचार करना है। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी विप्र बंधुओं की उपस्थिति और पारंपरिक गाजे बाजे शामिल रहेंगे। शोभायात्रा की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारी तय किया गया। जो रूट, स्वागत, और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे । बैठक में मुख्य रूप से सर्व ब्राह्मण समाज जिला कांकेर के जिलाध्यक्ष दीपक मुखर्जी उपाध्यक्ष बलराम भट्ट सचिव सुरेश तिवारी समाज के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत दुबे सत्य प्रकाश शर्मा व अन्य उपस्थित थें।