रोमन कैथोलिक सभा का रोबर्ट सावैयां बने नए अध्यक्ष

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 22 मार्च । शहर के रोमन कैथोलिक चर्च अंतर्गत संचालित कैथोलिक सभा का पुनर्गठन रविवार को पल्ली सभागार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर धर्म प्रांत के सचिव फादर सुशील डुंगडुंग, पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा तथा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में फादर रंजीत किंडो मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई, जिसमें रोबर्ट सावैयां को अध्यक्ष चुना गया, जबकि किशोर तामसोय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वीरेंद्र होरो को सचिव और फूलजेन्स डांहगा को उपसचिव बनाया गया। वहीं प्रमोद सुरीन को कोषाध्यक्ष और एलियाजर भेंगरा को उपकोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोबर्ट सावैयां ने अपने संबोधन में कहा कि कैथोलिक सभा समाज के विश्वासियों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने, परिवारों में सुख-शांति बनाए रखने तथा आर्थिक बचत और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष आशीष बिरुवा सहित अमातुस तोपनो, संजीव कुमार बालमुचू, रोबिन बालमुचू, प्रहलाद बालमुचू, फिलिप तोपनो, सैमसन सुंडी, विक्टर सुरीन, सिरिल सुम्बरुई, मार्शल पुरती, जोन देवगम, सुमन होरो, फैडरिक कुजुर, शेखर केरकेट्टा, लियोनार्ड तोपनो, जोन कुनाराम बारी, सालुका देवगम और सिरिल पुरती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।