कानपुर व काशी क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित

Share

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कानपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप कुमार गुप्ता ने कानपुर क्षेत्र में आने वाले जिलों की सूची सोशल मीडिया पर डाली है l जिला समितियों के गठन में सभी वर्गों को समुचित भागीदारी के साथ महिलाओं और युवाओं को मौका दिया गया है।

कानपुर क्षेत्र के घोषित जिले

भाजपा ने कानपुर क्षेत्र में आने वाले कानपुर उत्तर,कानपुर दक्षिण,कानपुर महानगर,कानपुर ग्रामीण,झाँसी,झाँसी महानगर,जालौन,उरई, हमीरपुर,ललितपुर और बांदा की टीम घोषित की l इसी तरह चित्रकूट,महोबा,इटावा, फर्रुखाबाद कन्नौज और फतेहपुर की टीम घोषित की गई है l

काशी क्षेत्र के घोषित जिले

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संघठन मंत्री धर्मपाल सिंह की संस्तुति के बाद सुल्तानपुर मिर्जापुर मछली शहर, प्रयाग राज, प्रतापगढ़ गाजीपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों की टीम घोषित की गईl

अवध व गोरखपुर क्षेत्र की बैठक आज

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आज अवध और गोरखपुर क्षेत्र की बैठक है l अवध की बैठक शुरू हो गई है

इसके बाद गोरखपुर क्षेत्र की बैठक होगी