गोमती तट पर 25 व 26 मार्च को बिखरेगी सूर्य उपासना की सनातनी आभा,चैती छठ महापर्व को लेकर जुटा भोजपुरी समाज

Share

लखनऊ, 21 मार्च । लोकआस्था, तप, अनुशासन और सूर्य उपासना के महान पर्व चैती छठ को इस बार राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक, भव्य और प्रेरक स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 25 एवं 26 मार्च 2026 को लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती तट स्थित छठ घाट पर चैती छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छठ घाट पर पहुंचकर साफ-सफाई, श्रमदान और तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया है।