ऋषिकेश, 19 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऋषिकेश के एम्स पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी सेहत की विस्तृत जानकारी की और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सतपाल महाराज के उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।