में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज शुक्रवार को हरियाणा
कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में 53वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ
अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। वार्षिक एथलेटिक मीट में विश्वविद्यालय के
अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कुलपति
ने कहा कि मानव जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं
से खिलाडिय़ों में साहस, धैर्य और आत्मविश्वास की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा
कि हमारे विधार्थियों ने शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विश्वविद्यालय
का नाम रोशन किया है। छात्र कल्याण निदेशक डॉ एस के पाहुजा ने एथलेटिक्स मीट में सभी
का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 800 मीटर रेस (महिला -पुरुष) ऊंची कूद,
डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और रिले रेस सहित विभिन्न प्रकार के मुकाबले होंगे। इस अवसर
पर कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष,
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये रहे 53वीं वार्षिक एथलेटिक मीट के प्रथम दिन
के परिणाम
800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर
हिसार के दीपांशु प्रथम, कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर बावल के मानव द्वितीय तथा कॉलेज आफ एग्रीकल्चर
हिसार के विवेक तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में कॉलेज
आफ एग्रीकल्चर बावल की अस्मिता प्रथम, कॉलेज आफ एग्रीकल्चर हिसार की अन्नु द्वितीय
तथा कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर हिसार की मधु तृतीय स्थान पर रही।
डिस्कश थ्रो (पुरुष वर्ग)में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर
कौल के रमन प्रथम, कॉलेज ऑफ़ फिशरिज साइंस के अजय द्वितीय तथा कॉलेज आफ बेसिक साइंस
के लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में कॉलेज आफ एग्रीकल्चर
कौल के अमन प्रथम, कॉलेज आफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हर्ष द्वितीय तथा कॉलेज आफ एग्रीकल्चर
इंजीनियरिंग के ही अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद (महिला वर्ग) कॉलेज
ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की अंजलि प्रथम, कॉलेज ऑफ़ बेसिक साइंस सुमन द्वितीय तथा कॉलेज
ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में कॉलेज आफ कम्युनिटी
साइंस की ज्योति प्रथम, अव्वल द्वितीय तथा कॉलेज आफ बेसिक साइंस की सुमन तीसरे स्थान
पर रही। सैक रेस में कॉलेज ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की ज्योति प्रथम तथा कॉलेज आफ एग्रीकल्चर
हिसार की प्रीति द्वितीय एवं ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।