रांची, 13 मार्च । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार 13 मार्च 2026 को सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबीद्र नाथ महतो ने शुक्रवार को सदन में आहूत दूसरी पाली की बजट सत्र में कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि बजट सत्र में ध्यानाकर्षण से जुड़े कई प्रस्ताव लंबित हैं। जिसे देखते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटे पहले शुरू की जाएगी। इस दौरान खासकर ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, ताकि सदन में लंबित मामलों का निबटारा किया जा सके।