हल्द्वानी , 12 मार्च । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये।बैठक में जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी) पॉलीहाउस, लद्यु उद्यमीस्वयं सहायता समूह, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से ऋण निस्तारण पर जोर दिया।
उन्होंने कहा बैंकर्स किसानों को ऋण देने में सकारात्मक रवैया अख्तियार करेें।बैठक में अधिकांश बैंकर्स पशुपालकों को लोन मुहैया नही कराते है और बैंकर्स द्वारा उनका प्रार्थना पत्र अस्वीकृत कर दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और लीड बैंक अधिकारी को ऐसे बैंकर्स की सूची बनाकर बनाने के निर्देश दिये उन्होंने कहा किकोआपरेटिव, पशुपालन विभाग एवं बैंक आपस में समन्वय बनाकर सभी पशुपालकों के लोन की की समस्या का शीघ्र समाधान कर प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के लिए एक व्यापक और विकासोन्मुख ऋण योजना तैयार करने हेतु राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के प्रयासों की सराहना की तथा इस बात पर बल दिया कि प्राथमिकता क्षेत्रों जैसे पर्वतीय में पर्याप्त और समयबद्ध ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए बैंकों, सरकारी विभागों तथा विकास संस्थाओं के बीच समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि, संबद्ध गतिविधियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, आवास तथा सामाजिक अवसंरचना क्षेत्रों में ऋण प्रवाह को सुदृढ़ करने से जिले में आजीविका संवर्धन, उद्यमिता विकास और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।