खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और
मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ ने गुरुवार को बताया कि पुरुष वर्ग हाई जंप इवेंट
में गुरजीत सिंह, लांग जंप इवेंट में सचिन बामेल, पोलवाल्ट इवेंट में उत्तम, आयुष तंवर,
प्रमोद और नीतिन भाग ले रहे हैं। लड़कों के 20 वर्ष आयु वर्ग के लांग जंप इवेंट में
जतिन मलिक और हाई जंप इवेंट में कृष्ण कुमार भाग ले रहे हैं एवं 18 साल आयु वर्ग लड़का
लांग जंप इवेंट में तुषार विरमानी भाग ले रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि महिला वर्ग
पोलवाल्ट इवेंट में ज्योति, वंशिका घनघस, शबनम और रजनी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
करेंगी।
लड़कियों के 20 साल आयु वर्ग की लांग जंप इवेंट में हिसार की तमन्ना भाग ले
रही है जबकि कशिश 18 साल आयु वर्ग लड़की लांग जंप इवेंट में अपना खेल कौशल दिखाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा उनकी परफॉर्मेंस
के अनुसार एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर स्वयं इंट्री की गई है, इसलिए
किसी भी जिम्मेदारी के लिए एथलीट स्वयं जिम्मेदार होगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
एवं भारतवर्ष के सभी राज्यों के खेल संघ की किसी भी प्रकार की जवाबदेही नहीं होगी।