लोहरदगा, 11 मार्च । कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ दो भरठुआ बंदुक और लगभग डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है। अफीम की खेती में लगे एक आरोपित की पहचान करते हुए पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत के नामुदाग गांव के जंगली क्षेत्र में नामुदाग गांव निवासी मिठुवा गंझू ने अवैध रूप से अफीम की खेती की है और अपने घर में पोस्ता से निकले सुखा एवं गीला अफीम को जमा कर रखा है।
एसपी के निर्देश पर अफीम की खेती को नष्ट करने और पोस्ता से निकाले गए सुखा और गीला अफीम की बरामदगी के लिए सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस की टीम जैसे ही नामुदाग गांव पहुंची पुलिस को देखते हुए कुछ ग्रामीण जंगली और पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे, सूचना सत्यापन के क्रम में पुलिस मिठुवा गंझू के पुत्र मंगल गंझू के घर के पास पहुंची, लेकिन वह घर में नहीं मिला।
इसके बाद सीओ संतोष उरांव के समक्ष मंगल गंझू के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ग्लास में रखा सूखा अफीम कुल वजन लगभग 950 ग्राम और गीला अफीम का वजन लगभग 580 ग्राम कुल अफीम ग्लास सहित लगभग डेढ़ किलोग्राम एवं दो भरठुवा बंदुक सहित नगद 35 हजार रूपये बरामद किया गया।
इसके बाद घर के आस-पास के क्षेत्र को सर्च करने पर करीब 35 डिसमिल
जमीन पर अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती मंगल गंझू एवं उनके अज्ञात साथियों के द्वारा किया गया था,बरामद अफीम से स्पष्ट है कि अवैध रूप से अफीम (पोस्ता का पौधा) की इस खेती से मंगल गंझू और उसके अज्ञात साथियों ने अफीम को संग्रह किया है। अवैध रूप से की गई अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती को नष्ट किया गया और इस संबंध में कुडू थाना कांंड एनडीपीएस और अवैध हथियार बरामदगी को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
मंगल गंझू को नामजद और छह अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। मामले के सभी आरोपित फरार हैं।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मसुरियखांड के जंगली क्षेत्र में अनावाद बिहार सरकार की जमीन पर लगभग 70 डिसमिल में लगे अफीम खेती को पुलिस ने नष्ट किया था।