महिलाओं की शक्ति धरती मां की तरह :  रितु शाही

Share

देवरिया, 07 मार्च । विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को परिचर्चा का आयोजन अर्चना फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। इसका मुख्य विषय कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं के लिए चुनौतियाँ रखा गया था।

कार्यक्रम संयोजक मुख्य अतिथि रितु शाही, प्रियंका वर्मा, अंजू केजरीवाल और कार्यक्रम संयोजक हिमांशु कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अंजनी द्विवेदी एवं पूनम मणि ने ईश्वर वंदना किया।

हिमांशु कुमार सिंह ने कहा किआज सबसे बड़ी चुनौती लिंग भेदभाव है। स्त्री और पुरुष मे अंतर किया जाता है। गरिमा पाण्डेय ने कहा कि पुरुष वर्चस्व समाज में एक महिला को कमतर आँका जाता है जबकि आज कि महिला हर कार्य करने मे सक्षम है। वन स्टाप सेंटर की नीलू जायसवाल का कहना था कि आज पुरुष दम्भ के कारण ही घरलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। बाल विकास समिति की अध्यक्ष सावित्री राय ने कहा कि हर दिन महिला के लिए खास है। घर की धुरी का आधार एक महिला घर को बना और बिगाड़ सकती है।

इस दौरान प्रियंका वर्मा, अंजनी द्विवेदी, रजनी त्रिपाठी, अनुपम पाण्डेय, अंजली श्रीवास्तव, चांदनी कौर, माया सिंह, सीमा जायसवाल, अर्शिया रहमान, सुमन मालवीय, वर्षा सिंह, आभा श्रीवास्तव, हर्षिता पटेल, गीतांजलि सिंह, पूनम मणि त्रिपाठी, शाइस्ता परवीन, उर्मिला यादव, प्रेमा केडिया, मधु चौरसिया, डिम्पल, दुर्गावती देवी, निरुपमा त्रिपाठी, दीपिका त्रिपाठी, शैल त्रिपाठी उपस्थित रहीं।