छपरा बहास चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन,व्यापारियों में उत्साह

Share

पूर्वी चंपारण,26 फ़रवरी । चैम्बर ऑफ कॉमर्स सुगौली (रजि) की अंगीभूत इकाई के रूप में छपरा बहास चैम्बर ऑफ कॉमर्स का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने नई कार्यकारिणी के गठन और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त बनाना है। गठित नई कार्यकारिणी में संतोष जायसवाल को अध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, रामकिशोर साह सचिव, उपसचिव विशाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, रूपेश कुमार साह सहकोषाध्यक्ष , तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में रवि कुमार जायसवाल, प्रवेश जायसवाल, प्रभात जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, धर्मनाथ प्रसाद, अनुप कुमार झा, धीरज भगत, बैद्यनाथ प्रसाद, राजू जायसवाल, सुरेश कुमार सोनी, नन्द किशोर प्रसाद, वासदेव प्रसाद, रामबाबू साह, सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नई टीम के गठन से छपवा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।