निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए भाजपा नेता शाहनवाज आलम का भव्य स्वागत

Share

सहरसा, 26 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शशि शेखर सम्राट के यहां आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेने पहुंचे गुरुवार को भाजपा नेता शाहनवाज आलम कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भारतीय भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह एवं आयोजक शशि शेखर सम्राट के द्वारा पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम का पाग चादर भाग चादर बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर शाहनवाज आलम ने कहा कि बिहार तरक्की की राह पर अग्रसर है।सूबे में तेज गति से विकास हो रहा है। सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी विकास किया जा रहा है। वही सहरसा में बहु प्रतिक्षत ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर है। मो आलम ने कहा कि महेशखुंट से सहरसा आने मे अभी भी आने मे दिक्कत हुई है बचपन मे जो दिक्कत हुई थी वह अभी भी है।इस सहरसा में काफी विकास करने की आवश्यकता है। सहरसा के बीच बेहतर सड़क निर्माण आवश्यक है ताकि लोगों का सुगमतापूर्वक कनेक्टिविटी हो सकें।एआई मीट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर उन्होने कहा कि यह कांग्रेस का नंगापन है।इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह सिद्धू ,दुर्गाकात झा,टीपू झा,बाबा झा सहित अन्य मौजूद थें।