नई दिल्ली, 25 फरवरी । हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का कायम है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 504.90 अंक यानी 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 82,730.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 155.20 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 25,579.85 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे शेयरों ने इंडेक्स निफ्टी में बढ़त दर्ज की है। वहीं, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 1,068.74 अंक यानी 1.28 फीसदी टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 228.35 अंक यानी 1.12 फीसदी लुढक़कर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।