सूरजपुर : धरती-आबा योजना व पीएम किसान योजना पर विशेष ग्राम सभा

Share

सूरजपुर, 23 फ़रवरी ।कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार शासन की महत्वाकांक्षी धरती-आबा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े विषयों पर जनपद पंचायत सूरजपुर के चिन्हित ग्राम पंचायतों और आश्रित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभाओं में धरती-आबा योजना के अंतर्गत वन क्षेत्र से प्रभावित ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वन अधिकार पट्टाधारी अपात्र कृषकों के अनुमोदन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए, ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक ही पहुंचे।

बैठक में सरपंच, पंच और पंचायत सचिवों को गणपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर सहमति बनाई गई। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।

इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।