गाजियाबाद :- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रमेश तोमर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन से हमारा देश आत्मनिर्भर और मजबूती की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास जता रही है। जिसके फलस्वरूप हम तेजी से समृद्ध हो रहे हैं। निश्चित रूप से इस समय कोविड-19 संकट के दौरान हमारे सामने कई तरह की परेशानियां अवश्य आई है लेकिन हमारा आत्मविश्वास इसलिए मजबूत है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों पर चलकर देश इस संकट का बखूबी सामना कर रहा है।
पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा व्यक्तित्व है,जिसकी आभा से आज देश विश्व पटल पर सूर्य के समान चमचम आ रहा है। जहां हम एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइना और पाकिस्तान को बखूबी जवाब दे रहे हैं। वहीं घरेलू मोर्चे पर भी कोरोनावायरस संकट से बेहतर तरीके से लड़ रहे हैं। शायद ही ऐसा कभी हुआ हो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और देश के भीतर अनगिनत चुनौतियों से किसी प्रधानमंत्री ने इतनी कुशलता के साथ मोर्चा लिया हो। वहीं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की जनता को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में कभी पहले ऐसा नहीं हुआ कि भू माफियाओं के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई और उन्हें उनके किए का अंजाम भुगतना पड़े। लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने भू माफियाओं को ऐसा कड़ा सबक सिखाया है कि आने वाले वर्षों तक इसका उदाहरण दिया जाएगा। बाहुबली, कुख्यात, भू माफियाओं की संपत्तियों पर पूरे प्रदेश में बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और संदेश दिया जा रहा है कि आम आदमी को परेशान करने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे, चाहे वह कितने बड़े ही कुख्यात बदमाश क्यों ना हो। वही इस मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विजय मोहन ने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है और संगठनात्मक कार्यों के लिए लगातार बैठकों का आयोजन हो रहा है। मौजूदा समय में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव पर पार्टी का पूरा फोकस है,जिसके लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से काम कर रहे हैं।