रायपुर, 21 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ में आज शनिवार 21 फरवरी को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में हलचल शुरू हो गई है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू हो गई है।
रायपुर के जे एन पांडेय स्कूल में परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा चलेगी। पहले दिन हिन्दी विषय का पेपर है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए हैं। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अकेले रायपुर में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार रायुपर में कुल 27,519 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और गोपनीयता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 12वीं के एग्जाम हुए थे।